16 साल बाद मिली थी खुशी मातम में बदली रातभर जुड़वा बच्चों के शव को सीने से चिपकाए रोती रही मां अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा में प्रसूता ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. जन्म के कुछ समय बाद ही एक नवजात की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई है. नवजात की मौत के बाद परिजन ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है और जमकर हंगामा मचाया है.

दरअसल, परशुराम नगर दादर निवासी शशिकांत ओझा की पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. करीब 16 साल बाद घर में जुड़वा बच्चे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था. अचानक कुछ घंटों बाद दोनों बच्चों में पीलिया के लक्षण दिखाई देने लगे. परिजनों ने तत्काल ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों को बच्चो की स्थिति से अवगत कराया. डॉक्टर ने NICU में बच्चों को ऑब्जर्वेशन में रख लिया. इस दौरान एक बच्चे की हालत लगातार बिगड़ने लगी. ऐसी स्थिति मे परिजनों ने उसे शहर के दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए अस्पताल प्रबंधन को रेफर करने को कहा. 1 नवजात की मौत से आक्रोशित परिजनों ने आयुष्मान हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया है और हंगामा किया है.

इस मामलें में अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों से इनकार किया है. प्रबंधन का कहना है कि, नवजात की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी. पीलिया के लक्षण सामने आते ही आवश्यक उपचार शुरू कर दिया गया था और हालत गंभीर होने पर चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया था.

Related Articles