DMF के पौधारोपण पर कांग्रेस के सवाल, कलेक्टर को ज्ञापन पौधे लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी जरूरी: राठौर

- Advertisement -

कोरबा@M4S:शहर में डीएमफ मद से हो रहे वृक्षारोपण और सौंदर्यीकरण कार्यों पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कहा कि बिना समुचित योजना के पौधारोपण कर सार्वजनिक राशि खर्च करना उचित नहीं है।
राठौर ने कहा कि सडक़ किनारे पौधारोपण से पहले यातायात, पार्किंग, पैदल आवागमन और भविष्य में सडक़ विस्तार की संभावनाओं का अध्ययन जरूरी है। उन्होंने बिजली लाइनों के नीचे या आसपास लगाए जा रहे पौधों को लेकर भी सुरक्षा संबंधी चिंता जताई और विद्युत विभाग की तकनीकी सलाह के बाद ही पौधारोपण की मांग की। उन्होंने पौधों की तीन से पांच साल तक देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी तय करने के साथ पूर्व में डीएमफ से हुए वृक्षारोपण व सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा कराने की मांग की। सरस्वती शिशु मंदिर से निगम कार्यालय तक हुए पौधारोपण और अंधरी कछार स्कूल के पास फैंसी ग्रास की स्थिति का भी मूल्यांकन कराने को कहा। राठौर ने कहा कि डीएमफ जनता की अमानत है, इसलिए राशि ऐसे कार्यों पर खर्च होनी चाहिए, जिनका स्थायी लाभ मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस वृक्षारोपण के विरोध में नहीं, बल्कि अनियोजित पौधारोपण और सार्वजनिक धन के संभावित दुरुपयोग के खिलाफ है।

Related Articles