कोरबा@M4S:कोरबा में कांग्रेस ने रविवार को प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी पर भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने और अयोध्या राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। पूर्व विधायक जयसिंह सिंह अग्रवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ता ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में भाजपा ने भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति की है। हमेशा धर्म और जात-पात के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया है।उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आते ही भाजपा नेता राम के नाम से वोट मांगते हैं और राम मंदिर को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हैं। जबकि राम भगवान सबके हैं। राम भगवान के नाम पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ अयोध्या मंदिर में चढ़ावा दिया है। पूरा देश जानता है कि वहां अरबों रुपए का निर्माण हुआ है। वक्ता ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ तो सबसे पहले जमीन खरीदी गई। उसमें करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ। जमीन में ही पैसा खा गए। इस बात का खूब हल्ला मचा लेकिन मंदिर निर्माण के समय वो बातें दब गईं। उन्होंने कहा कि अब जिस प्रकार से अरबों रुपए की चोरी, हेराफेरी या मंदिर के चढ़ावे की डकैती सामने आई है, उससे पूरी अफरा-तफरी मची हुई है। प्रेस वार्ता में मंच पर तिरंगा गमछा धारण किए कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। पीछे अभिनंदन एवं स्वागत लिखा बैनर भी लगा था। नेताओं ने भाजपा से इस मामले में जवाब मांगते हुए कहा कि जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने भाजपा पर बोला हमला, भाजपा राम के नाम पर करती है राजनीति, मंदिर निर्माण में हुआ करोड़ों का भ्रष्टाचार चढ़ावा चोरी के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग







