पूर्व सरपंच पर 3 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप जनपद सदस्य ने कलेक्टर से शिकायत कर की जांच की मांग

- Advertisement -

कोरबा@M4S:ग्राम पंचायत तिलकेजा के पूर्व सरपंच पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगा है। जनपद पंचायत कोरबा के क्षेत्र क्रमांक 21 तिलकेजा के सदस्य किशन लाल कोसले ने यह आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। इसे लेकर कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत की गई है।
जनपद सदस्य श्री कोसले ने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए प्राप्त अनुदान मद 14वें वित्त योजना व 15वें वित्त मूलभूत योजना की राशि में गड़बड़झाला किया गया है। ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच कुलसिंह कंवर द्वारा राशि आहरण कर गबन कर लिया गया है। वहीं धरातल कोई भी कार्य ठीक से नहीं कराया गया है। उक्त कार्यों की राशि के साथ ब्योरा देते हुए उन्होंने अनियमितता का आरोप लगाया है। श्री कोसले का कहना है कि 8 वर्षों में कुल 2 करोड़ 58 लाख 22 हजार 790 रूपए 14वें व 15वें वित्त के तहत प्राप्त हुए थे। पंचायत के विकास कार्यों में आधी राशि का उपयोग किया जाता तो नवीन कार्यों की आवश्यकता नहीं होती। श्री कोसले ने उक्त मद का निजी व मनमाने उपयोग का आरोप लगाया है। एक कार्य के लिए 2 से 3 बार राशि आहरण का गबन किया गया है। इसके अतिरिक्त मूलभूत राशि में भी 32 लाख रूपए का कोई भी कार्य नहीं कराया गया है। इस तरह कुल 3 करोड़ की राशि भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

Related Articles