पटना(एजेंसी):बिहार को 20 साल बाद आज नया सीएम मिला। सम्राट चौधरी 10.50 बजे सीएम पद की शपथ ली। वे भाजपा के पहले और राज्य के 24 वें मुख्यमंत्री हैं। उनके अलावा दो डिप्टी सीएम (बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी) ने भी मंत्री पद की शपथ ली। बिहार में हो रहे इस बड़े पॉवर ट्रांसफर का गवाह बनने के लिए जेपी नड्डा समेत NDA के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। शपथग्रहण समारोह के लिए लोकभवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। अब नेताओं के लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं और राजनीतिक हलचल तेज है। इस लाइव ब्लॉग में बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम की पल-पल की अपडेट आपको दे रहे हैं..
VIDEO | Patna: “I will start working for Bihar from today itself. Only Modi-Nitish model will run in Bihar”, says Bihar CM Samrat Choudhary (@samrat4bjp), after taking oath.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/F5E88eY6cj
— Press Trust of India (@PTI_News) April 15, 2026
बिहार में 46 वर्ष बाद सत्ता संभालने में सफल हुई भाजपा
भाजपा आखिरकार 46 वर्ष बाद आज सत्ता की बागडोर संभालने की उपलब्धि प्राप्त कर लेगी। 1980 में स्थापना काल के उपरांत 1990 में राजद और 2006 से जदयू को सत्ता में लाने के बावजूद भाजपा को लंबे समय तक बिहार में सहयोगी की भूमिका में ही रहना पड़ा। भाजपा ने इस दौरान संगठनात्मक मजबूती पर खास ध्यान दिया। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का विस्तार, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों में पैठ बनाने की रणनीति, और केंद्र की नीतियों का प्रभावी प्रचार इन सभी ने पार्टी को धीरे-धीरे मजबूत किया और अंत में सफल हुई।





































