अगर आपको नहीं चाहिए 5G… तो Jio का ये प्लान है बेस्ट; 84 दिनों तक मिलेंगे कई बेनिफिट्स

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio के पास कंज्यूमर्स के लिए 799 रुपये का प्रीपेड प्लान मौजूद है। ये प्लान उन लोगों के लिए सुटेबल है जो बेसिक डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं और लंबी सर्विस वैलिडिटी भी बनाए रखना चाहते हैं। वैसे, 799 रुपये वाला प्लान पूरी तरह से लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी नहीं देता, फिर भी कीमत के हिसाब से काफी लंबे समय तक चलता है। ज्यादातर इंडियन यूजर्स जो 5G या OTT (ओवर-द-टॉप) बेनेफिट्स की परवाह नहीं करते। वो इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स का आनंद ले सकते हैं। आइए रिलायंस जियो के इस प्लान पर एक नजर डालते हैं।

Reliance Jio 799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Reliance Jio का 799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान डेली 1.5GB डेटा के साथ आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और JioAICloud और JioTV जैसे जियो एप्स का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस मिलता है। प्लान की सर्विस वैलिडिटी 84 दिनों की है। इसमें कोई OTT बेनेफिट्स या 5G डेटा बंडल नहीं मिलता है।

FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है। साथ ही इसमें 18 महीनों के लिए Google Gemini का Pro प्लान भी मिलता है। इसकी कीमत 35,100 रुपये है। साथ ही यहां 5000 GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है।

अगर आप वैल्यू की तलाश में हैं तो जियो की तरफ से मीडियम टर्म की वैलिडिटी का ये एक बेहतरीन ऑप्शन है। डेली यूसेज के लिए इसमें पर्याप्त डेटा मिलता है, लेकिन ध्यान रहे कि किसी भी दिन का बचा हुआ डेटा अगले दिन कैरी फॉरवर्ड नहीं होगा।

रिलायंस जियो का 799 रुपये वाला प्लान पूरे देश में उन सभी लाइसेंस्ड सर्विस एरियाज (LSAs) में उपलब्ध है जहां कंपनी ऑपरेट करती है। जियो अनलिमिटेड 5G की सुविधा सिर्फ उन प्लान्स के साथ देता है जिनमें डेली 2GB या उससे ज्यादा डेटा मिलता है। जियो की वेबसाइट या MyJio एप से सीधे रिचार्ज करने के लिए प्रीपेड प्लान्स की Value कैटेगरी में जाना होगा, जहां 799 रुपये का प्लान लिस्टेड है। इसके अलावा मोबाइल रिचार्ज की सुविधा देने वाले किसी भी थर्ड-पार्टी UPI एप का इस्तेमाल करके भी ये प्लान लिया जा सकता है।

Related Articles