जयपुर(एजेंसी):राजस्थान के धौलपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में लोगों की मौत हो गई। मनियां थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव क्षेत्र पर एक इको वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पानी के गड्ढे में पलट गई।
हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों तुरंत गड्ढे में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे में 4 लोगों की मौत
जिला अस्पताल के एक डॉक्टर में बताया कि हादसे के बाद 11 लोगों को अस्पताल लाया गया था। चार लोगों को अस्पताल पहुंचने पर मृत पाया घोषित कर दिया गया, जबकि चार अन्य का इलाज किया गया और उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। तीन लोगों को इलाज की जरूरत नहीं पड़ी।
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,हादसे की मुख्य वजह से चालक की लापरवाही और वाहन का तेज गति में संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है। लगातार बारिश के कारण सड़क किनारे पर बने गड्ढे पानी से भरे हुए थे, जिससे यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।





















































