Duleep Trophy 2026: कप्तान ईशान किशन का डबल धमाल, दलीप ट्रॉफी में ठोका पहला दोहरा शतक

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे फाइनल मैच में शानदार पारी खेली है और दूसरे दिन सोमवार को दोहरा शतक जमाया है। इसी के साथ उन्होंने अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।

ईशान ने दिन की शुरुआत 111 रनों के साथ की थी। तकरबन डेढ़ सेशन बल्लेबाजी करने के बाद ईशान ने दलीप ट्रॉफी में पहली बार अपना दोहरा शतक पूरा किया।

ऐसा करने वाले बने तीसरे बल्लेबाज

इसी के साथ ईशान दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए दोहरा शतक जमाने वाले कुल तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले अरुण लाल ने दो बार ईस्ट जोन के लिए दोहरा शतक जमाया था। उनके बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज सबा करीम ने भी ईस्ट जोन के लिए दोहरी शतकीय पारी खेली थी। इन दोनों के बाद अब ईशान के बल्ले से ईस्ट जोन के लिए दोहरा शतक निकला है।

Related Articles