दिसपुर(एजेंसी):असम के गुवाहाटी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी के कुछ ही महीनों बाद एक नवविवाहिता की हत्या उसके पति ने कर दी। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की उंगलियां काट दीं और उसका कटा हुआ सिर घर के फ्रिज में रख दिया।
इस पूरे मामलले का खुलासा रविवार को तब हुआ जब, पड़ोसियों की दुर्गंध की शिकायत के बाद पुलिस उस अपार्टमेंट में पहुंची, पुलिस ने जब फ्लैट का का ताला तोड़ा, तो महिला का सिर कटा हुआ शव मिल, उसकी उंगलियां भी आधी कटी हुई थीं, और शरीर सड़ना शुरू हो गया था ।
फ्रिज में मिला शव
मृतक महिला की पहचान रिया तालुकदार के रूप में हुई। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को फ्रिज में रखे एक पॉलिथीन बैग में महिला का सिर बरामद हुआ। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को फ्रिज में रखे एक पॉलिथीन बैग में महिला का सिर बरामद हुआ।
दो दिनों से नहीं दिख रहे थे पति-पत्नी
इस घटना के बाद से फरार चल रहा पति रविवार रात पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
जांचकर्ताओं द्वारा आरोपी का बयान दर्ज करने और अब तक जुटाए गए सबूतों के आधार पर उसकी पुष्टि करने की उम्मीद है। पुलिस ने खबर लिखे जाने तक हत्या के पीछे की वजह नहीं बताया है और न ही उन परिस्थितियों के बारे में कोई जानकारी दी है जिनके कारण आरोपी ने आत्मसमर्पण किया।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य लोगों के संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।





















































