8वें वेतन आयोग से जुड़े आपके सवालों के जवाब: हर केंद्रीय कर्मचारी को जाननी चाहिए 10 अहम बातें

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):जुलाई 2026 में सबसे ज्यादा चर्चाओं में 8वां वेतन आयोग है। जिसमें केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए वेतन संशोधन, फिटनेंट फैक्टर और पेशन अपडेट जैसे मुद्दे शामिल हैं। 8वां वेतन आयोग अब एक महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया है।

8वां वेतन आयोग भारत सरकार द्वारा 3 नवंबर 2025 को गठित एक अस्थायी निकाय है। इसके गठन की तारीख से इसका कार्यकाल लगभग 18 महीने का है, जिसमें से लगभग आठ महीने बीच चुके हैं।

आयोग के पास सिफारिशें सौंपने के लिए 10 महीने बाकी

आयोग द्वारा केंद्र को अपनी सिफारिशें सौंपने में अब केवल 10 महीने बचे हैं, इसलिए ध्यान हितधारकों के साथ परामर्श और केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए वेतन संरचना, भत्तों और सेवा से जुड़े अन्य लाभों की समीक्षा पर केंद्रित है।

हितधारकों के साथ और बैठकें होने और 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया में तेजी आने के साथ, कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर, वेतन संशोधन, पेशन से जुड़े बदलावों और लागू होने की समय-सीमा के बारे में बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

आपको 10 ऐसे सवालों के जवाब देतें हैं जो केंद्र सरकार के हर कर्मचारी, हितधारक और पेंशनभोगी को पता होना चाहिए।

8वें वेतन आयोग के बारे में 10 जरूरी बातें

 सैलरी फॉर्नमूला या फिटमेंट फैक्टर पर अभी तक कोई फाइनल फैसला नहीं हुआ है। भुवनेश्वर और कोलकाता में होने वाली अगली बैठकों से कर्मचारियों के लिए भविष्य का पे-स्ट्रक्चर, पेशन फायदे और भत्ते तय होंगे।

Related Articles