कोरबा@M4S:कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकार संजीत सिन्हा की पूज्य माता जी शांति देवी (78 वर्ष) पति: स्व. नकुलेश्वर प्रसाद का आज रविवार को आकस्मिक निधन हो गया।
वे विगत लगभग डेढ़ माह से अस्वस्थ चल रही थीं और पिछले 10 दिनों से अपोलो अस्पताल, बिलासपुर में उपचाररत थीं, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे 4 पुत्रों, 1 पुत्री एवं नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर कोरबा प्रेस क्लब ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
उनकी अंतिम यात्रा कल सोमवार दिनांक 07/09/2026 को उनके निज निवास ‘शांति निवास’ टी.पी. नगर, कोरबा (एस.बी.आई. मेन ब्रांच के पास) से दोपहर 01:00 बजे निकलेगी। तत्पश्चात दोपहर 02:00 बजे शहर के पोड़ीबहार स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा।
पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक
- Advertisement -





















































