नई दिल्ली(एजेंसी):सिंगापुर गोल्ड मार्केट के हिसाब से एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां दुनिया भर के निवेशक और व्यापारी सोने की खरीद-बिक्री करते हैं। सिंगापुर का गोल्ड मार्केट अपनी पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है। यहां पर सोने के विभिन्न उत्पाद जैसे कि सिक्के, बार और ज्वेलरी उपलब्ध हैं। सिंगापुर का गोल्ड मार्केट एशिया में एक प्रमुख गोल्ड ट्रेडिंग हब है, जो निवेशकों को सोने में निवेश करने का एक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करता है। मगर क्या आप जानते हैं कि वहां सोने और चांदी का रेट कितना है? आइए हम बताते हैं।
कितना है गोल्ड का दाम? (Gold Price in Singapore)
पहले बात करते हैं गोल्ड की। 1 ग्राम गोल्ड का दाम सिंगापुर में फिलहाल 194.52 सिंगापुर डॉलर है। 194.52 सिंगापुर डॉलर भारतीय करेंसी में 14207.31 रुपये बनते हैं। यानी सिंगापुर में 10 ग्राम गोल्ड का रेट भारतीय करेंसी में 1,42,073 रुपये बना।
भारत में गोल्ड का दाम कितना? (Gold Price in India)
भारत में इस समय 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट 1,50,327 रुपये है। यानी भारत में सिंगापुर के मुकाबले सोना करीब 8000 रुपये महंगा है। आगे जानिए चांदी किस देश में सस्ती है।
सिंगापुर में चांदी का दाम कितना? (Silver Price in Singapore)
बात करें सिल्वर की, तो सिंगापुर में एक किलो चांदी का दाम 3,112.96 सिंगापुर डॉलर है। 3,112.96 सिंगापुर डॉलर भारतीय करेंसी में 2,27,364 रुपये बनते हैं।
भारत में चांदी का रेट कितना? (Silver Price in India)
वहीं दूसरी तरफ भारत में एक किलो चांदी का रेट इस समय करीब 2.40 लाख रुपये है। यानी सिंगापुर के मुकाबले भारत में 1 किलो चांदी का रेट करीब 13 हजार रुपये अधिक है। कुल मिलाकर देखा जाए, तो भारत के मुकाबले सिंगापुर में सोना-चांदी भारत के मुकाबले सस्ते हैं।





































