चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन  लोगों की आस्था को पहुंची है चोट: जयसिंह

- Advertisement -

कोरबा@M4S:टीपी नगर चौक में श्रीराम मंदिर अयोध्या में चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अगुवाई में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।
पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि श्रीराम मंदिर अयोध्या में चढ़ावा चोरी के इस पूरे प्रकरण में केवल छोटे कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आठ कर्मचारियों को हिरासत में लिया है, जो केवल निचले स्तर के कर्मचारियों तक ही कार्रवाई है। जबकि ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भी जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई होनी चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि केवल हिंदुस्तान ही नहीं वरन पूरे विश्व के लोग जिन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण में या फिर दान पेटी में चढ़ावा चढ़ाया है उनके आस्था को चोट पहुंचा है, जिसे लोग माफ नहीं करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ भी एफआईआर होनी चाहिए और दोष सिद्ध होने पर कठोर सजा का प्रावधान होना चाहिए। पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से 200 करोड़ की चोरी, स्वर्ण जड़ति रामचरित मानस का गायब हो जाना, 200 किलो की चांदी पार कर देना सिर्फ छोटे कर्मचारियों का हाथ नहीं हो सकता जरूर इसमें कुछ बड़े पदाधिकारियों का हाथ होगा। पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि अयोध्या एक झांकी है, कांशी मथुरी बांकी है। बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया है। तिरूपति बालाजी मंदिर में प्रसाद घोटाला भारत के ऐसे कई मंदिर है, जहां दान चोरी और घोटाले हो रहे हैं इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है।
जिलाध्यक्ष ग्रामीण मनोज चौहान ने कहा कि भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे की पवित्रता को नष्ट करने वालों को राजनीतिक संरक्षण क्यों दिया जा रहा है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, प्रदेश सचिव विकास सिंह,बीएन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, रेखा त्रिपाठी,जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू,ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गजानंद साहू,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज,अजा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नारायण कुर्रे,सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे,आनंद पालीवाल सहित उपस्थित रहे।

Related Articles