अक्षय तृतीया पर बन रहा सात महासंयोग  विवाह के अबूझ मुहूर्त में शादियों की भरमार

- Advertisement -

कोरबा@M4S:वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर 19 और 20 अप्रैल को भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। इस दिन सात शुभ संयोग बन रहे हैं। इसमें आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, गजकेसरी योग, त्रि-पुष्कर योग, रवियोग, मालव्य राजयोग और सर्वार्थसिद्धि योग शामिल हैं। पंचांग के अनुसार 19 अप्रैल को सुबह 10.49 को तृतीया तिथि शुरू होगी और 20 अप्रैल को सुबह 7.18 तक रहेगी।
तत्व ग्रंथ के अनुसार जब तिथि दोपहर यानी मध्याह्न व्यापिनी हो तब अक्षय तृतीया मनाई जाती है। है। 19 को को दोपहर में तृतीया तिथि है। वहीं 20 उदयकाल में है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अक्षय तृतीया को ज्योतिष में इसे धन प्राप्ति और दोष निवारण के लिए शुभ माना गया है। कोरबा को मिनी इंडिया कहा जाता है। यहां सभी प्रांतों के लोग रहते हैं। इसकी वजह से कहीं लोक परंपराओं से संस्कारों की जानकारी दी जाएगी तो कहीं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ नई शुरुआत होगी। छत्तीसगढ़ अक्ती के रूप में इसकी पहचान है। यहां पुतरा-पुतरी विवाह से लेकर धार्मिक शोभायात्रा, रथ निर्माण और तप-पारणा इसे खास बनाते हैं। 19 व 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर कोरबा में कई कार्यक्रम होंगे। अक्षय तृतीया को सनातन परंपरा में अबूझ मुहूर्त माना गया है। इस दिन पंचांग देखे बिना ही मांगलिक कार्य किए जाते हैं। इस अवसर पर कोरबा में ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही शोभायात्रा निकाली जाएगी। विवाह के अबूझ मुहूर्त में शादियों की भरमार रहेगी। बाल विवाह रोकने प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

Related Articles