मुंबई(एजेंसी):मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 साल के विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई। आज विहान का अंतिम संस्कार उसकी क्रिकेट बॉल के साथ किया गया।
विहार के परिजनों में अंतिम संस्कार के समय दुख और अविश्वास का माहौल था। परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और बच्चों राजनीतिक प्रतिनिधियों ने चेंबूर में पेड़ गिरने की उस घटना की जिम्मेदारी तय करने और उसकी गहन जांच की मांग की, जिसमें इस बच्चे की जान चली गई।
अपने माता-पिता की इकलौती संतान विहान को एक होनहार, खुशमिजाज और मिलनसार बच्चे के तौर पर याद किया गया, जिसकी अचानक मौत से उसका परिवार बुरी तरह टूट गया है।
क्रिकेट बॉल के साथ विहान का अंतिम संस्कार
परिवार के एक सदस्य ने कहा, “वह हमारे लिए सूरज की रोशनी की तरह था। वह बहुत होशियार था और उसे क्रिकेट बहुत पसंद था। हमने उसका अंतिम संस्कार उसकी क्रिकेट बॉल के साथ किया क्योंकि यह खेल उसके लिए बहुत मायने रखता था।”
स्कूल बस पर पेड़ गिरने का हुई विहान की मौत
मुंबई में स्कूल से घर लौटते समय एक 11 साल के लड़के के लिए यह सफर जानलेवा साबित हुआ। चेंबूर क्षेत्र में सड़क किनारे लगा एक पुराना पीपल का पेड़ स्कूल बस पर गिर गया, जिससे विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई जबकि चार छात्र घायल हो गए। यह घटना दोपहर 2:58 बजे रोड नंबर 11 पर एक इमारत के पास उस समय हुई जब बस यूनिवर्सल हाई स्कूल के 13 छात्रों को उनके घर छोड़ने जा रही थी।







