लड़ाकू विमान F-16 की सुरक्षा में इस्लामाबाद पहुंचे जेडी वेंस, किस बात का था डर?

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच, ईरान से शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के विमान को पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमानों ने एस्कॉट किया।

पांच PAF F-16 विमानों को अमेरिकी वायु सेना के Boeing C-32A विमान को पाकिस्तानी एयर स्पेस में एस्कॉट करते हुए देखा गया, जिसके बाद वह इस्लामाबाद के पास नूरखान एयरबेस पर उतरा।

अमेरिका-ईरान के बीच शांति वर्ता

वेंस आज इस्लामाबाद में ईरानी प्रतिनिधमंडल के साथ वार्ता करेंगे। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा, जो 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से वॉशिंगटन और तेहरान के बीच अब तक की सबसे उच्च-स्तरीय आमने-सामने की वार्ता होगी। उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी होंगे।

अविश्वास का दौर जारी

ईरानी पक्ष का नेतृत्व संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ और विदेश मंत्री सयैद अब्बास अराघची करेंगे। हालांकि, अविश्वास अभी भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। ईरानी सरकारी मीडिया ने गालिबफ के हवाले से कहा, ‘हमारी नीयत अच्छी है, लेकिन हमें भरोसा नहीं है। अमेरिकियों के साथ बातचीत करने का हमारा अनुभव असफलता और टूटे हुए वादे वाला रहा है।’

पाकिस्तान ने रचनात्मक रूप से जुड़ने का किया आह्वान

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अमेरिका और ईरान से रचनात्मक रूप से जुड़ने का आह्वान किया है और संघर्ष का स्थायी सामाधान खोजने की दिशा में दोनों पक्षों को सुविधा प्रदान करना जारी रखने की अपने देश की इच्छा को दोहराया है।

अमेरिका और ईरान के बीच पहले बातचीत की शर्तों को लेकर मतभेद थे। ट्रंप प्रशासन ने 15-सूत्रीय रूपरेखा तैयार की थी, जसमें कथित तौर पर ईरान से अपने संवर्धित यूरेनियम को सौंपने और अपनी सेना पर सीमाएं स्वीकार करने की मांग की गई थी। ईरान ने अपनी 10-सूत्रीय योजना भेजी थी, जिसमें हर्जाने की मांग की गई थी और अमेरिका से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर तेहरान की संप्रभुता स्वीकार करने के लिए कहा गया था।

Related Articles