पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में एयर गन लेकर पहुंचा पति, शिकायत पर पति सहित  मामा गिरफ्तार  

- Advertisement -
कोरबा@M4S:कोरबा में सिविल लाइन  रामपुर थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज अस्पताल  कॉलोनी में पूर्व पत्नी को एयर गन दिखाकर धमकाने और विवाद करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित उसके मामा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि बिलासपुर निवासी सतीश कश्यप का अपनी पूर्व पत्नी से लिखा पढ़ी कर तलाक हो चुका है। इसके बावजूद वह महिला के  मेडिकल कॉलेज अस्पताल कॉलोनी स्थित घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच तलाक से जुड़े मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हो गया।विवाद के दौरान आरोपी ने महिला को डराने-धमकाने का प्रयास किया और अपने पास रखी एयर गन दिखाकर भय का माहौल बनाया। महिला की शिकायत पर सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता चिकित्सा विभाग से जुड़ी हुई है वही उसके पिता ने बताया कि लड़का उसके मामा और उसकी मां आए हुए थे जहां वकील के पास लिखा पड़ी होने के बाद सभी अपने-अपने रास्ते चले गए फिर से युवक उसके घर पहुंचा जहां उसकी बेटी खुद को कमरे में बंद कर बैठी हुई थी उससे मिलने की जीद करने लगा।
उसकी बेटी जब बाहर निकली तब उसने उसको जम के थप्पड़ मारा उसके बाद विवाद बढ़ गया। दोनों की एक साल पहले ही लव मैरिज हुई थी इसके बाद विवाद शुरू हो गया। और उसकी बेटी उसके साथ घर पर रहती है।जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सतीश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना में सहयोग करने वाले उसके मामा को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ  किया है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles