BEAR ATTACK:भालू के हमले से दो महिलाएं हुई घायल

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में मंगलवार शाम  भालू के हमले की घटना सामने आई। अचानक हुए हमले में दो महिलाएं मूल्यारो बाई और  समारी बाई जख्मी हो गईं। इनके शरीर के अलग-अलग हिस्से में कुछ गहरे और कुछ मामूली जख्म आये हैं। घटना के बाद दोनों को तत्काल शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार जारी है। डॉक्टर के अनुसार  दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए क्षेत्र का जायजा लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। जंगल से लगे इलाकों में रहने वाले लोगों को वन क्षेत्र में आवाजाही के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Related Articles