कोरबा@M4S:मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सफाई कर्मी के साथ बेंदरकोना के सरपंच ने मारपीट की थी। दीवार पर सिर को पटक दिया था। घायल सफाई कर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिसिया कार्रवाई के बाद प्रशासन ने भी सरपंच पर एक्शन लिया है। सरपंच को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम ने स्थानापन्न सरपंच नियुक्ति के निर्देश भी ग्राम पंचायत सचिव को दिए हैं।
जनपद पंचायत कोरबा अन्तर्गत ग्राम पंचायत बेंदरकोना के सरपंच जयवीर सिंह तंवर के खिलाफ छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 39 के तहत कार्रवाई पत्र प्राप्त हुई थी। जिसमें सिविल लाइन रामपुर में सरपंच के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का उल्लेख किया गया है। जिस पर सरपंच को निलंबित करने का आदेश अनुविभागीय अधिकारी ने जारी किया है। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव को स्थानापन्न सरपंच नियुक्ति के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। ग्राम में विशेष सम्मिलन तत्काल बुलाने कहा गया है। सदस्य में से किसी एक व्यक्ति को निर्वाचित करेंगे, जो अस्थाई रूप से निलंबन काल अवधि के दौरान सरपचं या अध्यक्ष के समस्त कर्तव्यों का पालन और उसकी सख्ती का प्रयोग करेगा। स्थानापन्न सरपंच नियुक्त कर प्रतिवेदन 25 मई के पूर्व प्रस्तुत करने कहा गया है।
बेंदरकोना सरपंच पर गिरी निलंबन की गाज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है सरपंच एसडीएम ने स्थानापन्न सरपंच नियुक्ति के दिए निर्देश
- Advertisement -






