नहर में गिरने से बाल बाल बची तेज रफ्तार कार  नहर किनारे दीवार से टकराई, दंपती थे सवार

- Advertisement -

कोरबा@M4S:सर्वमंगला कनबेरी मार्ग पर सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट डिजायर कार सोनपुरी पुल के पास आधे अधूरे ब्रेकर से टकरा कर अनियंत्रित हो गई। सीधे नहर किनारे बने दीवार से जा टकराई। कार के एयर बैग खुलने से कार के सामने सीट में बैठे पति पत्नी बाल बाल बच गए। वाहन में एयर बैग और नहर किनारे बने दीवार की वजह से एक बड़ी अनहोनी टल गई। बताया जा रहा है कि दंपति बिलासपुर जिले के उसलापुर से कोरबा आ रहे थे, इस दौरान यह हादसा हुआ। मार्ग पर बने आधे अधूरे ब्रेकर की वजह से आए दिन ऐसे हादसे हो रहे है। लोगों का कहना है कि शासन प्रशासन को चाहिए कि यहां ब्रेकर का पूर्ण रूप से निर्माण कराया जाए। साथ ही साथ ब्रेकर सूचक भी लगाई जाए। जिससे हादसों में लगाम लग सके। लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे से पहले उक्त कार्य करना ही उचित होगा।

Related Articles