गुजरात: लिव-इन-पार्टनर की हत्या के आरोपी को पुलिस ने उसी बस स्टैंड पर सरेआम पीटा, कहा- सख्ती जरूरी थी

- Advertisement -

अहमदाबाद(एजेंसी):गुजरात के भावनगर में पुलिस द्वारा एक हत्या के आरोपी की सरेआम पिटाई का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस आरोपी फैजल लखानी को उस बस स्टैंड पर क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए ले गई थी, जहां उसने अपनी लिव-इन पार्टनर पर जानलेवा हत्या किया था।

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पुलिसकर्मियों ने आरोपी को रस्सियों से बांध रखा है और वे उसे सड़क पर घसीटते हुए लाठियों से बेरहमी से पीट रहे हैं।

प्रेम प्रसंग के शक में की थी हत्या

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका काजल बरैया और आरोपी फैजल पिछले 7 वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। फैजल एक आदतन अपराधी है, जिस पर लूटपाट सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। हाल ही में जब वह जेल से बाहर आया, तो उसे भनक लगी कि काजल का उसके किसी परिचित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।

इंस्पेक्टर ने किया कार्रवाई का बचाव

सरेआम पिटाई के इस मामले में नीलमबाग पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डीपी उनादकट ने पुलिस के रवैये को सही ठहराया है। उनका तर्क है कि आरोपी ने महिला पर खुलेआम और बेहद बर्बर तरीके से हत्या किया था।

इस घटना के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठने लगे थे कि अपराधी बेखौफ महिलाओं को निशाना बना रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, समाज में पुलिस का इकबाल कायम रखने और अपराधियों को एक कड़ा संदेश देने के लिए यह कदम उठाना आवश्यक था।

गृह विभाग के नियमों का हुआ उल्लंघन

पुलिस की इस कार्रवाई पर इसलिए भी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि यह राज्य सरकार के हालिया निर्देशों के खिलाफ है। बता दें कि गुजरात हाईकोर्ट में एक स्वतः संज्ञान वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य के गृह विभाग ने 7 मई को एक स्पष्ट सर्कुलर जारी किया था।

इस सर्कुलर में सख्त हिदायत दी गई थी कि कोई भी पुलिसकर्मी किसी आरोपी को बीच सड़क पर डंडे से नहीं पीटेगा, न ही उसे उठक-बैठक कराएगा या रेंगने पर मजबूर करेगा।

आदेश में यह भी प्रावधान है कि यदि कोई पुलिसकर्मी ऐसा करता पाया जाता है, तो उसके और संबंधित इलाके के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में भावनगर पुलिस की यह कार्रवाई सीधे तौर पर इस सरकारी आदेश की अवहेलना मानी जा रही है।

इसी बात से नाराज होकर गुरुवार को फैजल ने काजल और रवि पर बुरी तरह हमला कर दिया। इस मारपीट में काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत भावनगर के सरकारी सर टी. अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या के इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को फैजल को गिरफ्तार कर लिया था।

Related Articles