नई दिल्ली(एजेंसी):भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले यश ढुल और आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए तूफानी बल्लेबाजी करने वाले प्रियांश आर्या दिल्ली के स्टार खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। इन दोनों स्टार खिलाड़ियों की टीमों के बीच मैदान पर ऐसा बवाल कटा है कि हर तरफ चर्चा हो रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें भीड़ देख साफ पता चल रहा है कि मामला कितना गंभीर है।
बात है दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के मौजूदा सीजन की। यश ढुल सेंट्रल दिल्ली किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं तो वहीं प्रियांश आउटर दिल्ली वॉरियर्स के लिए खेल रहे हैं। इन दोनों टीमों का मैच था और मैच के बाद खड़ा हो गया बवाल।
जमकर हुई कहासुनी
सोशल मीडिया पर इस मैच के बाद का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि यश ढुल और प्रियांश की मैच के बाद भयंकर लड़ाई हो गई। दोनों टीमों के खिलाड़ी दोनों को अलग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि यश की टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ एक खिलाड़ी को समझा रहे हैं जिन्हें यश बताया जा रहा है तो वहीं प्रियांश की टीम का खिलाड़ी एक खिलाड़ी को भीड़ में से निकालकर अलग ले जा रहा है और उस खिलाड़ी को प्रियांश बताया जा रहा है। हालांकि, दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक, दोनों में जमकर बहस हुई है और ये मामला संभवतः मैच के दौरान का है जो बाद में बढ़ गया।
Things got super heated out there between Priyansh Arya and Yash Dhull! 🤯 Emotions running high in the DPL as two of Delhi's finest stars go face-to-face in a fiery verbal exchange. pic.twitter.com/yStEujKitW
— Dailydose of Sports (@suuuuspeed) August 9, 2026
ऐसा रहा मैच
वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 216 रन बनाए थे। उसके लिए यजस शर्मा ने 46 रनों की पारी खेली और वह टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे। ढुल की कप्तानी वाली सेंट्रल दिल्ली की टीम काफी कोशिशों के बाद भी 17.2 ओवरों में 191 रनों पर ढेर हो गई।
ढुल ने टीम के लिए 47 रन बनाए। उन्होंने 23 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से ये पारी खेली। टीम के लिए सबसे ज्यादा स्कोर जसवीर सहरावत ने बनाया। उन्होंने 33 गेंदों पर छह चौके और चार छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली।








