FIFA WORLD CUP 2026:फाइनल में जमकर चले लात-घूसे, अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने की धक्का-मुक्की; Video हुआ वायरल

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):फुटबॉल में जुनून सिर चढ़कर बोलता है। फिर बात अगर वर्ल्ड कप के फाइनल की हो तो जीत के लिए सारी हदें पार कर दी जाती हैं। स्पेन और अर्जेंटीना के बीच न्यू यॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में कुछ ऐसा ही हुआ जिसे देख लग रहा था कि ये जंग का मैदान है, खेल का मैदान नहीं।

90 मिनट में मैच का नतीजा नहीं निकला और फिर अतिरिक्त समय में मैच गया। जहां स्पेन ने बाजी मारी, लेकिन फिर जो हुआ उसने हर किसी को हैरान कर दिया। स्टेडियम में बैठे 80,000 से ज्यादा दर्शक यकीन नहीं कर पा रहे थे कि ये क्या हो रहा है।

फर्नांडेज को मिला रेड कार्ड

90 मिनट के बाद जब मैच खत्म हो गया था तब अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडेज को दूसरा येलो कार्ड मिला क्योंकि उन्होंने स्पेन के डिफेंडर पाउ कुबारसी को फाउल कर दिया था। बात यहां खत्म नहीं हुई। मैच के बाद स्पेन के खिलाड़ियों ने अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी को घेर लिया था क्योंकि वह कुछ लोगों पर चिल्ला रहे थे।

लिएंड्रो पारेडेस ने भी स्पेन के एरिक गार्सिया और गावी के साथ हाथापाई की। वहीं निकोलस ओटामेंडी ने भी स्पेन के खिलाड़ियों से कुछ अपशब्द कहे जिसमें रोड्री भी शामिल थे। इसी कारण पेरेडेस को रेड कार्ड दिया गया। ये सब माहौल देख लग रहा था कि यहां मैच नहीं जंग हो रही हैं। इस घटना का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कई बार हुआ है ऐसा

हालांकि, फुटबॉल में कई बार ऐसा हुआ है। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच जमकर लड़ाई देखी गई है। इससे भी खतरनाक तरीके से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को देखा गया। फीफा वर्ल्ड कप-2006 में फ्रांस के कप्तान जिनेदिन जिदान का इटली के मार्को मातेराजी को मारा गया हेडबट कौन भूल सकता है। अर्जेंटीन के लिए ये पचाना मुश्किल हो रहा था कि वह खिताब बचा नहीं पाई और हार गई। वहीं स्पेन की टीम अपनी जीत के जश्न में डूबी थी।

Related Articles