- Advertisement -

दशहरे के मौके पर पंजाब के अमृतसर में दिल दहला देने वाला रेल हादसा हुआ। इस भीषण रेल हादसे में 58 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है।

अमृतसर के चौड़ा बाजार के पास स्थित जौड़ा फाटक पर हादसे के बाद की तस्वीर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हादसे पर दुख जताते हुए केंद्र सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।





































