‘शादी तक नहीं करूंगी बात,’ रिलेशनशिप को सीक्रेट रखने पर Kriti Sanon का फ्यूचर प्लान

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) को भला कौन नहीं जानता। मौजूदा समय में फिल्म कॉकटेल 2 की सफलता को लेकर कृति लाइमलाइट में छाई हुई हैं। इतना ही नहीं पिछले कई दिनों से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।

बिजनेसमैन कबीर बहिया (Kabir Bahia) संग कृति सेनन का नाम काफी वक्त से जुड़ रहा है। इस बीच एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कृति ने शादी और रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

सिनेमा के सितारे भले ही अपने रिलेशनशिप और निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें छुपाने की लाख कोशिश करें, वर्तमान दौर में वो कहीं न कहीं से तो बाहर आ ही जाती हैं।

मिमी और दो पत्ती फिल्मों की अभिनेत्री कृति सैनन की व्यवसायी कबीर बहिया के साथ रिलेशनशिप की बातें बीते कई महीनों से अक्सर सुर्खियों में आती रहती हैं। कृति भी इंटरनेट मीडिया पर अक्सर कबीर से साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हालांकि, इसके बावजूद कृति ने शादी तक अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ भी आधिकारिक तौर पर न बोलने का निर्णय लिया है।

अपने रिलेशनशिप से जुड़े सवाल पर कृति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा- मेरी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा रहा है, फिर वो मेरी व्यक्तिगत जिंदगी हो या पेशेवर जिंदगी, जिसे मैं जानबूझकर अपने प्रशंसकों के बीच साझा करती हूं। अपने परिवार से जुड़े भी कुछ पल मैं साझा करती हूं।

इस बीच अपनी निजी जिंदगी का 10-20 प्रतिशत बचाकर रखना होता है। मुझे लगता है कि मैं अपनी उतनी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में तब तक बातें नहीं करूंगी, जब तक मैं शादी नहीं कर लेती हूं। जिस दिन मैं शादी कर लूंगी, मैं उसके बारे में बात करूंगी। कुछ चीजें सिर्फ मेरे और मेरे करीबी लोगों के लिए हैं, उनके बीच मैं हर चीज के बारे में बातें करती हूं। मैं न कुछ स्वीकार करूंगी, न किसी बात से इनकार करूंगी।

कृति की अगली फिल्म

तेरे इश्क और कॉकटेल 2 जैसी दो बड़ी हिट फिल्मों के बाद कृति सेनन की अगली फिल्म का सबको इंतजार है। हालांकि, अभी तक कृति की किसी अपकमिंग मूवी का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है, लेकिन डॉन 3 जैसी कई फिल्मों को लेकर उनका नाम रेस में आगे चल रहा है।

Related Articles