डिजिटल होगा काम, हर शिक्षक व कर्मचारी की बनेगी आईडी

- Advertisement -

कोरबा@M4S:शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों की शासकीय ई-मेल आईडी बनेगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारियों से डीपीआई ने तीन दिन के भीतर जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है।जानकारी भेजते समय जिला शिक्षा अधिकारी यह प्रमाण-पत्र भी देंगे कि जिले के अंतर्गत कार्यरत किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी का नाम सूची से नहीं छूटा है। विभाग ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। ई-मेल आईडी निर्माण के लिए कर्मचारियों का प्रथम नाम, अंतिम नाम, मोबाइल नंबर, पदनाम, विभाग, राज्य, सेवानिवृत्ति तिथि अथवा संविदा अवधि समाप्ति तिथि, जन्मतिथि, कर्मचारी कोड और अन्य जरूरी जानकारी निर्धारित प्रारूप में मांगी गई है। आधिकारिक ई-मेल आईडी बनने से शासकीय पत्राचार,सूचनाओं का आदान-प्रदान और ऑनलाइन कार्यप्रणाली अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी होगी। भविष्य में विभागीय आदेश, प्रशिक्षण, रिपोर्टिंग और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए शासकीय ई-मेल का सहारा लिया जाएगा।

Related Articles