बांकीमोंगरा सीएमओ ज्योत्स्ना टोप्पो का तबादला  सक्ती के सीएमओ प्रहलाद पांडेय को बांकीमोंगरा नगर पालिका की जिम्मेदारी

- Advertisement -

बांकीमोंगरा सीएमओ ज्योत्स्ना टोप्पो का तबादला
सक्ती के सीएमओ प्रहलाद पांडेय को बांकीमोंगरा नगर पालिका की जिम्मेदारी
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर ने 30 अक्टूबर की देर शाम प्रदेश के विभिन्न नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में पदस्थ 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत कोरबा जिले के बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योत्स्ना टोप्पो का भी तबादला किया गया है।
ज्योत्स्ना टोप्पो बांकीमोंगरा नगर पालिका में करीब तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ थीं। शासन ने उनके स्थान पर सक्ती में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय को बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद का नया सीएमओ नियुक्त किया है। इसके साथ ही शासन ने प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में पदस्थ इंजीनियरों, स्वच्छता निरीक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों के भी तबादले किए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश में कुल 24 अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण का भी उल्लेख है। नगरीय निकायों में एक साथ किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है। नए अधिकारियों की पदस्थापना के बाद संबंधित निकायों में प्रशासनिक कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा।

Related Articles