नई दिल्ली(एजेंसी):संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनिरिंग प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही इंजीनियरिंग परीक्षा के जरिये कुल 474 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC Engineering Admit Card 2026: इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
यूपीएससी की ओर से इंजीनिरिंग प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसकी मदद से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब ‘UPSC Engineering Services Pre Admit Card 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन होगी परीक्षा
यूपीएससी की ओर से इंजीनिरिंग प्रारंभिक का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 08 फरवरी को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2 बजे से लेकर 5 बजे तक संचालित की जाएगी। यह परीक्षा कुल 500 अंकों के लिए आयोजित कराई जानी है, जिसमें पहला पेपर 200 अंकों के लिए और दूसरा पेपर 300 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।
ऐसे करें तैयारी
उम्मीदवारों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए बेहद ही कम समय बचा है। इसलिए अब सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में सफल होने के लिए रोजाना 2 से 3 घंटे का रिवीजन करें। इसके साथ ही मॉक टेस्ट भी दें। इससे आपको परीक्षा के स्वरूप को समझने में मदद मिलेगी।






