RRB Group D Recruitment 2026: ग्रुप डी के 22,195 पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 10 वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी): रेलवे में नौकरी करने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी के कुल 22,195 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन विंडो को एक्टिव कर दिया है। अब उम्मीदवार आज यानी 31 जनवरी से (RRB Group D) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 मार्च निर्धारित है। साथ ही उम्मीदवार 05 मार्च से लेकर 14 मार्च तक अपने फॉर्म में करेक्शन भी कर सकेंगे।

आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

परीक्षा शुल्क

आरआरबी ग्रुप-डी की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

चार फेज में होगा चयन

ग्रुप-डी के पदों पर नौकरी करने के लिए उम्मीदवारों का चयन चार फेज में किया जाएगा। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, पीईटी, दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया और मेडिकल परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग और करंट अफेयर्स विषय से 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। साथ ही परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

इतनी मिलेगी हर महीने सैलरी

ग्रुप-डी के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को हर महीने 18,000 रुपये के वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई
  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को दर्ज करें।
  4. अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करके परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

Related Articles