दिल्ली में ट्रेनों की भारी लेटलतीफी: 60 से अधिक ट्रेनें बेपटरी, यात्रियों को करना पड़ा घंटों इंतजार; देखें पूरी लिस्ट

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):दिल्ली आने वाली 60 से अधिक ट्रेनें विलंब से चल रही है। देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण वापसी दिशा में कई ट्रेनें विलंब से रवाना होंगी। लंबी दूरी के साथ ही लोकल ट्रेनों के देरी से चलने के कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही है।

सहारनपुर-पुरानी दिल्ली पैसेंजर-साढ़े चार घंटे, सहारनपुर-पुरानी दिल्ली एमईएमयू, बुलंदशहर-तिलकराज एमईएमयू डेढ घंटे, रेवाड़ी-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, जाखल-पुरानी दिल्ली पैसेंजर सवा घंटे की देरी से चल रही हैं। कई अन्य लोकल ट्रेनें भी आधे घंटे से लेकर एक घंटे के विलंब से गंतव्य पर पहुंच रही हैं।

लेट से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें

ट्रेन रूट देर से रवाना होने का समय
हमसफर विशेष नई दिल्ली – दरभंगा सवा सात घंटे
दुरंतो एक्सप्रेस नई दिल्ली – हावड़ा पौने सात घंटे
सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई दिल्ली – सोगरिया (कोटा) साढ़े चार घंटे
हरिद्वार एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली – हरिद्वार तीन घंटे
दुरंतो एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन – चेन्नई पौने तीन घंटे
हमसफर एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन – दुर्ग सवा दो घंटे
महाकौशल एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन – जबलपुर दो घंटे
गोमती एक्सप्रेस नई दिल्ली – लखनऊ पौने दो घंटे
सुपरफास्ट एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन – जबलपुर सवा घंटे
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस नई दिल्ली – दरभंगा एक घंटा
महाबोधि एक्सप्रेस नई दिल्ली – गया एक घंटा

Related Articles