Upcoming IPO: अगले हफ्ते आने वाले हैं 8 नए आईपीओ, किसका GMP है सबसे ज्यादा? चेक करें

- Advertisement -

नई दिल्ली। अगले हफ्ते 8 नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। इनमें से 6 मेनबोर्ड और 2 एसएमई कैटेगरी के होंगे। मेनबोर्ड के आईपीओ में होरिजोन इंडस्ट्रियल पार्क्स, ललिता ज्वैलरी मार्ट, शंकेश ज्वैलर्स, सनशाइन पिक्चर्स, गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट और टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) शामिल हैं। वहीं एसएमई कैटेगरी के आईपीओ में धनवेल हाइब्रिड सीड्स और मॉपशॉप डिस्ट्रीब्यूशन शामिल हैं। आइए जानते हैं इन आईपीओ की डिटेल।

सभी आईपीओ की डिटेल

कंपनी का नाम  कैटेगरी  कब खुलेगा?  कब होगा बंद?  प्राइस बैंड (रुपये) लिस्टिंग एक्सचेंज
टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड मुख्यबोर्ड 20-अगस्त-2026
24-अगस्त-2026
बीएसई, एनएसई
गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड मुख्यबोर्ड 19-अगस्त-2026 21-अगस्त-2026 152.00 से 160.00 बीएसई, एनएसई
मोपशॉप डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड एसएमई 19-अगस्त-2026 21-अगस्त-2026 138 बीएसई एसएमई
धनवेल हाइब्रिड सीड्स लिमिटेड एसएमई 19-अगस्त-2026 21-अगस्त-2026 95.00 से 99.00 बीएसई एसएमई
सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड मुख्यबोर्ड 18-अगस्त-2026 20-अगस्त-2026 342.00 से 360.00 बीएसई, एनएसई
शंकेश ज्वैलर्स लिमिटेड मुख्यबोर्ड 18-अगस्त-2026 20-अगस्त-2026 88.00 से 93.00 बीएसई, एनएसई
ललिता ज्वैलरी मार्ट लिमिटेड मुख्यबोर्ड 17-अगस्त-2026 19-अगस्त-2026 190.00 से 201.00 बीएसई, एनएसई
होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड मुख्यबोर्ड 17-अगस्त-2026 19-अगस्त-2026 57.00 से 60.00 बीएसई, एनएसई

किसका GMP है कितना?

  • होरिजोन इंडस्ट्रियल पार्क्स : 4.50 रुपये
  • ललिता ज्वैलरी मार्ट : 41 रुपये
  • शंकेश ज्वैलर्स : 6 रुपये
  • सनशाइन पिक्चर्स : 53 रुपये
  • गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट : 0
  • टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) : 85 रुपये
  • धनवेल हाइब्रिड सीड्स : 0
  • मॉपशॉप डिस्ट्रीब्यूशन : 10 रुपये

 

क्या होता है GMP?

GMP का मतलब है ‘ग्रे मार्केट प्रीमियम’। यह वह अतिरिक्त प्रीमियम या पैसा है जो खरीदार किसी IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) के शेयर के लिए एक्सचेंज पर आधिकारिक तौर पर लिस्ट होने से पहले, अनौपचारिक बाज़ार में देने को तैयार होते हैं। इससे यह अंदाज़ा लगाने में मदद मिलती है कि IPO कितना लोकप्रिय हो सकता है। ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक किसी भी कंपनी का जीएमपी घट या बढ़ सकता है।

Related Articles