राजस्थानी रंग में रंगा Shakira का Hips Don’t Lie, कल्ट गाने में लगा लोकगीत का तड़का; इंटरनेट पर छाया रीमेक वर्जन

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):पॉप आइकॉन शकीरा (Shakira) के इंग्लिश गानों पर इंडियन फैंस भी थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। उनके गानों की यहां तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, खासकर ‘हिप्स डॉन्ट लाय’ (Hips Don’t Lie Song) की।

शकीरा का ये 21 साल पुराना गाना चार्टबस्टर सॉन्ग्स में से एक है जो आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। मगर कभी आपने इमेजिन किया है कि ये कल्ट पॉप सॉन्ग (Pop Song) राजस्थानी लोकगीत (Rajasthani Folk Song) के साथ मिला दिया जाए? खैर, शकीरा के इस गाने को राजस्थानी लोकगीत के साथ मिलकर एक नया गाना बना दिया गया है।

जी हां, शकीरा के हिट सॉन्ग ‘हिप्स डॉन्ट लाय’ राजस्थानी वर्जन में रिलीज किया गया है। इस गाने ने आते ही 24 घंटे के अंदर इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

राजस्थानी लोकगीत के साथ बना शकीरा का गाना

15 अगस्त को ‘हिप्स डॉन्ट लाय’ और राजस्थानी लोकगीत ‘मोरुड़ा’ (Rajasthani Folk Song Moruda) का रीमिक्स करके एक नया रीमेक सॉन्ग बनाया गया है। इस्माइल लांगा ग्रुप ने इस रीमेक सॉन्ग को क्रिएट किया है जो शकीरा को डेडीकेट किया गया है।

राजस्थानी गायक, शकीरा का गाना ‘हिप्स डॉन्ट लाय’ देसी अंदाज में गा रहे हैं। शकीरा का गाना, राजस्थानी अंदाज, लोकगीत और पृष्ठभूमि के साथ ‘Hips Don’t Lie X Moruda’ लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

इंटरनेट पर छाया शकीरा का देसी गाना

‘हिप्स डॉन्ट लाय’ और राजस्थानी गीत ‘मोरुड़ा’ का रीमेक सॉन्ग इस वक्त सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। लोग इस रीमेक सॉन्ग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग इसे वायरल मटैरियल बता रहे हैं। लोगों ने तो अभी से इसे रीमेक सॉन्ग पर इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) बनाना शुरू कर दिया है।

आपको बता दें कि ‘हिप्स डॉन्ट लाय’ से पहले शकीरा के पॉपुलर सॉन्ग ‘वाका वाका’ (Waka Waka) को भी राजस्थानी गीत के साथ मिलाकर एक रीमेक वर्जन बनाया था जो खूब पसंद किया गया था।

Related Articles