एसईसीएल के पंप हाउस में चोरों का धावा  कर्मियों को बंधक बनाकर की लाखों के केबल और तांबे की चोर

- Advertisement -

कोरबा@M4S:खदान क्षेत्र में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। बीती रात  कुसमुंडा के अहिरन नदी किनारे स्थित पंप हाउस में दर्जन भर नकाबपोशों ने धावा बोल दिया। जिसके बाद एसईसीएल कर्मियों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया और बिजली पोल से जुड़े केबल को काटते हुए ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर से तांबे को ले गए।
जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर अहिरन नदी के किनारे स्थित पंप हाउस में  बीते सोमवार की रात तकरीबन दर्जन भर नकाबपोश घुस आए। यहां मौजूद तीन एसईसीएल कर्मियों का मोबाइल छीन लिया। उसके बाद तीनों को पंप हाउस में बने कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद बड़े ही इत्मीनान से नदी से पानी खींचने के लिए लगाए गए मोटरों से जुड़े केबलों को काट लिया। उसके बाद मोटरों को को बिजली सप्लाई करने वाले भारी भरकम ट्रांसफार्मर को खोल कर उसके अंदर के तांबे को निकाल लिया। मुख्य पानी फिल्टर में पानी सप्लाई बंद होने से कुछ कर्मी नदी किनारे स्थित पंप हाउस पहुंचे। उन्होंने देखा कि ट्रांसफार्मर और केबल चोरी हो गए हैं। कमरे में बंद कर्मियों को बाहर निकालकर अपने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। उच्च अधिकारियों द्वारा रात को ही पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास छानबीन की गई मगर चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। सुबह पूरी घटना की जानकारी लोगों को हुई। बताया जा रहा है इस घटना के बाद से पूरे कुसमुंडा क्षेत्र में पानी सप्लाई बंद है। इस तरह अनेकों बार यहां से केबल की चोरी हो चुकी है। चोरों के पकड़ में नहीं आने से उनके हौसले बुलंद है ।इस तरह कुछ महीनों बाद ये इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।

Related Articles