कोरबा@M4S:आश्विन नवरात्र के अवसर पर कोरबा जिले की देव्पहरी स्थित देवी सिद्धिदात्री का दरबार अलौकिक होगा। यहां गुजरात के पावागढ़ और जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी प्रसिद्ध शक्तिपीठ की अखंड ज्योति भी प्रज्वलित होगी। अखंड ज्योति लेने के लिए श्रद्धालुओं को सोमवार की प्रात: रवाना किया गया।
डीडीएम स्कूल रोड स्थित जलाराम मंदिर में आज प्रात: 4 बजे पूजाविधान पूरा किया गया और यात्रा के पूर्णता की कामना की गई । वैदिक विधि विधान से मंदिर के पुजारी ने पूजा संपन्न कराई। इसके बाद पावागढ़ की कालिका देवी और कटरा कश्मीर की वैष्णो देवी के लिए भक्तों के समूह ने प्रस्थान किया। वे वहां से अखंड ज्योत लेकर कोरबा आएंगे। उस ज्योति को नवरात्र पर सिद्धिदात्रि मंदिर देवपहरी में प्रज्ज्वलित किया जाना है। ज्योति लेने रवाना हुए समूह में किशोर भाई पटेल, दिनेश पटेल, कैलाश भाई टांक, रविंद्र भाई टांक, प्रकाश पटेल, तुषार मोदी और प्रथम अग्रवाल शामिल हैं। समूह के पूजा अर्चना और उन्हें हनुमान चालीसा देकर विदा किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल मोदी, किशोर बुटोलिया, गोपाल अग्रवाल, अमृतलाल बत्रा, मातृशक्ति व विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
सिद्धिदात्री के दरबार में प्रज्वलित होगी पावागढ़ वैष्णो देवी की अखंड ज्योति
- Advertisement -






