कहीं गोलीबारी तो कहीं विस्फोट की आवाजें… आतंकी हमले से दहला माली, एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):दक्षिण अफ्रीकी देश माली की राजधानी बामाको में शनिवार सुबह भारी गोलीबारी और विस्फोट की आवाजें सुनाई दी। माली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित सैन्य कैंप और काती सैन्य अड्डे पर अज्ञात आतंकी समूहों ने हमला किया। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6 बजे (GMT) दो तेज विस्फोटों के बाद लगातार गोलियों की आवाजें सुनाई दीं।

माली में आतंकी हमला 

माली की सशस्त्र सेनाओं ने बयान जारी कर कहा कि आतंकी समूहों ने राजधानी समेत देश के कई हिस्सों में एक साथ हमले किए। काती सैन्य अड्डा और एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सैन्य शिविर पर हमला हुआ।

मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया, ‘काती सैन्य अड्डे के पास दो जोरदार धमाके हुए और फिर लगातार फायरिंग शुरू हो गई।’

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि अल-कायदा से जुड़े संगठन जमात नुसरत अल-इस्लाम वल मुस्लिमीन (JNIM) इस हमले में शामिल हो सकता है। हालांकि, किसी भी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

सेना ने नागरिकों से शांत रहने की अपील की है और प्रभावित इलाकों में सड़कें बंद कर दी गई हैं। हमले अभी भी जारी बताए जा रहे हैं।

तख्तापलट के बाद सुरक्षा स्थिति चिंताजनक

माली में 2020 और 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद से सुरक्षा स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। सत्तारूढ़ जंटा ने स्थिरता बहाल करने का वादा किया था, लेकिन जिहादी हमले जारी हैं। देश रूसी सैनिकों पर निर्भर है, जबकि पश्चिमी देशों से सहयोग कम मिला है।

मार्च में रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि माली और अमेरिका एक ऐसे समझौते के करीब थे जो अमेरिकी विमानों और ड्रोन को जिहादी समूहों के खिलाफ खुफिया जानकारी जुटाने के लिए माली के हवाई क्षेत्र में संचालन करने की अनुमति देगा।

Related Articles