RAIGARH BREAKING:यस प्रिंटर्स में लगी भीषण आग मचा हड़कंप देखें वीडियो

- Advertisement -

रायगढ़@M4S:रायगढ़ शहर में रविवार देर शाम दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। पहली घटना हंडी चौक स्थित अनाथालय के पास ‘यस प्रिंटर्स’ की बताई जा रही है, जहां अचानक भीषण आग भड़क उठी।

देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज़ हो गईं कि आसपास के मकानों को खाली कराया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ और कोतवाली पुलिस पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

वहीं दूसरी घटना शाम को गौशाला के पास निगम के मनी कंचन सेंटर में हुई, जहाँ शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। हालांकि वहां फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

लगातार दो जगह आग लगने की घटनाओं से शहर में अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल है। फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। पुलिस और दमकल विभाग ने दोनों घटनाओं के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles