आरोपियान चोरी की घटना को अंजाम देकर ट्रेन के रास्ते उज्जैन के लिये हो गये थे फरार
आर.पी.एफ. भिलाई एवं बैतुल (मध्यप्रदेश) से समन्वय स्थापित कर आरोपियों को बैतुल में लिया गया हिरासत में
पुलिस की त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप 24 घंटे के भीतर पकड़ा गया आरोपियों को
थाना उरला क्षेत्रांतर्गत व्ही.आर. एकेडमी में किये थे लाखों रूपये की चोरी
आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी रकम 4,97,500/- रूपये किया गया है जप्त
आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 409/26 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध
रायपुर@M4S:प्रार्थिया प्रगति वर्मा ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज करया कि वह बीरगांव कैलाश नगर स्थित व्ही.आर. एजुकेशन एकेडमी की संचालक हूं। दिनाक 31.08.2026 को मध्य रात्रि 12.06 से 12.48 बजे के मध्य किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एकेडमी का ताला को तोडकर अंदर प्रवेश कर आलमारी के अलमिरह के लॉकर में रखे नगदी रकम को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 409/26 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

लाखों रूपये चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त डॉ संजीव शुक्ला व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन व मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आदित्य पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी उरला रोहित मालेकर को अज्ञात आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु टीम बनाकर लगाया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबध्ं में प्रार्थिया तथा एकेडमी से संबंधित अन्य व्यक्तियों से भी पृथक-पृथक पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों को अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये थे।
तकनीकी साक्ष्यों एवं सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के अवलोकन से टीम के सदस्यों को आरोपियों के ट्रेन के माध्यम से उज्जैन रवाना होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम के त्वरित कार्यवाही करते हुए आर.पी.एफ. भिलाई तथा बैतुल(मध्य प्रदेश) से समन्वय स्थापित कर आरोपियों को बैतुल में हिरासत में लिया गया।
दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर रायपुर में लाकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 4,97,500/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
*01. चित्रांश सेन पिता कृष्णा सेन उम्र 18 साल निवासी धनीराम फिल्ड कंपनी यातायात के पास थाना खमतराई रायपुर।*
*02. फिरोज साहू पिता संतोष साहू उम्र 19 साल निवासी कैलाश नगर बीरगांव शिव मंदिर के पास थाना उरला रायपुर।
आरोपी चित्रांश सेन के विरुद्ध पूर्व में वर्ष 2022 में थाना ख़मतराई में दो अपराध कायम हुए हैं। जिसमें एक मारपीट और 1 मोटर साइकल चोरी का अपराध है।





















































