सेजेस हाईस्कूल पोलमी में संस्कृत सप्ताह का गरिमामय समापन

- Advertisement -

 

कोरबा@M4S:राज्य शासन के आदेशानुसार सेजेस हाईस्कूल पोलमी, विकासखंड पाली में दिनांक 25 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया। सप्ताहभर विद्यालय में संस्कृत भाषा एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
संस्कृत सप्ताह के अंतिम दिन 31 अगस्त 2026 को समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य एस. कश्यप ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुशील कुमार तिवारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में संस्था के संस्कृत व्याख्याता जयंत सागर सहित व्याख्याता आर.पी. धीरेन्द्र, ए.एस. श्याम, एस.के. कुर्रे, ओ.पी. तिवारी, राखी राय, जे.एस. मरावी, नीरज पटेल, लक्ष्मीनारायण कौशिक, धनेश साहू, सत्या वर्मा एवं मुकेश यादव की गरिमामय उपस्थिति रही।


समापन समारोह में संस्कृत भाषा के महत्व, भारतीय संस्कृति में संस्कृत के योगदान तथा विद्यार्थियों के जीवन में संस्कृत अध्ययन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। संस्कृत सप्ताह का समापन उत्साह और गरिमामय वातावरण में हुआ।

Related Articles