राजधानी रायपुर में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर से बदसलूकी,कार सवार युवकों पर  बदसलूकी का लगाया आरोप

- Advertisement -

रायपुर@M4S: कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कार सवार युवकों के द्वारा बदसलूकी करने का आरोप लगाया है उन्होंने बताया हैं की प्रदेश की राजधानी रायपुर शंकर नगर के पास कार सवार युवकों पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया हैं। जिसके बाद वे इस मामले की शिकायत करने थाने पहुंचे। साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं
बताया जा रहा हैं की कार सवार युवकों ने बीच सड़क गाड़ी रोककर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर से बदसलूकी की। जिसको लेकर पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने आरोप लगाते हुए कहा हैं की प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। गाड़ी पर विधायक लिखा है उसके बावजूद भी बीच सड़क में बदसलूकी की गई। साथ ही उन्होंने बताया कि, युवक मारपीट करने में उतारू हो गए थे।

Related Articles