विवाहिता ने प्रेमी को मिलने बुलाया, फिर चाकू-पत्थरों से हमला कर कुएं में फेंका; युवक की मौत

- Advertisement -

बीजापुर(एजेंसी):छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र से प्रेम संबंध से जुड़े विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक विवाहिता महिला ने उसे मिलने के बहाने अपने घर बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक के बड़े भाई दुर्गेश कडियम के अनुसार, दिलीप का पिछले करीब एक वर्ष से एक विवाहिता महिला के साथ प्रेम संबंध था। दोनों नगर पालिका बीजापुर में कार्यरत थे।

परिजनों का आरोप है कि पांच जुलाई को महिला ने दिलीप को शांतिनगर स्थित अपने घर बुलाया, जहां पहले से कुछ युवक मौजूद थे। बातचीत के दौरान विवाद होने पर दिलीप पर चाकू और पत्थर से हमला किया गया तथा बाद में उसे एक कुएं में फेंक दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर घायल युवक को पहले जिला अस्पताल बीजापुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल जगदलपुर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का परीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

Related Articles