CBSE 10th Second Board Result 2026: दसवीं 2nd बोर्ड एग्जाम रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म, साइट एवं App से कर पाएंगे चेक

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):सीबीएसई कक्षा 10वीं द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 6.68 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो लगातार बढ़ता जा रहा है। परीक्षा संपन्न हुए 50 दिन से अधिक समय हो चुका है लेकिन अभी तक नतीजों को लेकर अपडेट नहीं है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) तेजी से नतीजे तैयार कर रहा है और जल्द ही परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

वेबसाइट के साथ ही एप से चेक किया जा सकेगा परिणाम

सीबीएसई बोर्ड दसवीं 2nd बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट- cbse.gov.in, results.cbse.nic.in एवं डिजीलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in से चेक किया जा सकेगा। साइट के साथ ही परिणाम Umang एवं Digilocker से भी चेक किया जा सकेगा।

केवल 4 स्टेप्स में नतीजे किये जा सकेंगे चेक
  • स्टेप 1: सीबीएसई 10वीं 2nd एग्जाम रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाना होगा।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3: इसके बाद आपको रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आइडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
  • स्टेप 4: अब स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।
2nd परीक्षा में कम अंक आने पर मुख्य परीक्षा के अंक होंगे फाइनल

छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि 2nd बोर्ड एग्जाम में अगर किसी विषय में छात्र के अंक पहली यानी मुख्य परीक्षा से कम आते हैं तो उन्हें परेशान नहीं होना है। ऐसे स्थिति में दोनों परीक्षाओं में बेस्ट अंक फाइनल माने जायेंगे। ऐसे में फाइनल मार्कशीट में मुख्य परीक्षा के अंकों को अंतिम माना जायेगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट सभी छात्रों के स्कूलों में भेज दी जाएगी। नतीजे आने के कुछ दिन बाद स्टूडेंट्स अपने स्कूल में क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके अपनी ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

Related Articles