- Advertisement -
सक्ती@M4S:थर्मल पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा सामने आया है, बॉयलर का ट्यूब फटने से 14 मजदूरों की मौत,दर्जनों गंभीर रूप से झुलसे सक्ती जिले के थर्मल पॉवर प्लांट में बॉयलर के ट्यूब फटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 14 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई है और दर्जनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के वेदांता थर्मल पॉवर प्लांट में बॉयलर के ट्यूब फटने से बड़ा हादसा हो गया है। घायलों का रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों की स्थिति गंभीर, अन्य और भी मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सक्ती एस पी प्रफुल्ल ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।





































