नई दिल्ली(एजेंसी):सनराइजर्स हैदराबाद के पेसर्स प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन, अपने आईपीएल डेब्यू के बाद लाइमलाइट में बने हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में प्रफुल्ल और साकिब ने ड्रीम आईपीएल की शुरुआत की। दोनों डेब्यूटेंट ने कुल 4-4 विकेट लिए और सनराइजर्स हैदराबाद को 57 रन की जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। इस मैच में मिली जीत के बाद हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 की अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंची, जबकि आरआर की टीम सीजन की पहली हार के बावजूद नंबर-1 पर बरकरार है।
हैदराबाद के दोनों पेसर्स ने खूब सुर्खियां बटोरी, लेकिन प्रफुल्ल ने ज्यादा स्पॉटलाइट हासिल की, क्योंकि उन्हें अपने पहले ओवर में तीन विकेट चटकाए, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को उन्होंने गोल्डन डक पर आउट किया। वैभव के पहली गेंद पर आउट होने के बाद एसआरएच की मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन देखने लायक रहा, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
वैभव के डक आउट पर काव्या मारन का रिएक्शन
दरअसल, आईपीएल 2026 में दिग्गज गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले 15 साल के सनसनीखेज बैटर वैभव सूर्यवंशी इस बार गोल्डन डक का शिकार बने। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो पहली गेंद पर अपना खाता तक नहीं खोल पाए और सीधे पवेलियन लौटे। प्रफुल्ल हिंगे ने उन्हें सलिल अरोड़ा के हाथों कैच आउट कराया।
जब वैभव पारी की आगाज करने उतरे थे तो उन्होंने सोचा था कि वो शानदार शॉट खेलकर शुरुआत तेज रखेंगे, लेकिन प्रफुल्ल ने हार्ड लेंथ गेंद डाली जिस पर उन्होंने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर हवा में चले गई। जैसे ही गेंद हवा में गई, वीआईपी स्टैंड्स में बैठीं काव्या मारन अपनी सीट से उठ खड़ी हुईं और उनका रिएक्शन देखने लायक रहा। वो लगभग प्रार्थना कर रही थीं कि ये कैच छूटे ना और हुआ भी ये ही।
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और उस दौरान काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते हुए इस बड़े विकेट का जश्न मनाने लगी।
वहीं, दूसरी ओर वैभव के जल्दी आउट होने का असर राजस्थान रॉयल्स पर भी पड़ा और टीम संभल नहीं सकी। इसका नतीजा क्या रहा कि सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों के अंतर से शिकस्त दी। इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का लगातार चार जीत का सिलसिला भी टूट गया।
Kavya Maran when sees people have forgetten her Pakistan love and cheering for SRH.pic.twitter.com/XIRkzWrmUp
— Dear Men (@Dear_Men_Life) April 13, 2026
मैच के बाद काव्या को मिला खास ‘गिफ्ट’
जब आरआर के खिलाफ एसआरएच की टीम ने जीत हासिल की तो काव्या मारन को एक फैन ने नीले रंग का गुलाब गिफ्ट किया, जिसे वो मुस्कान के साथ स्वीकार करती दिखीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://www.instagram.com/reel/DXGgw9SFKOZ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c79ae268-47a0-4c97-9f4c-82c27faf0ba5






