बालको नगर के राम मंदिर परिसर में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण

- Advertisement -

 

विधायक निधि से 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन की मिली सौगात

कोरबा@M4S: बालको नगर स्थित श्रद्धा एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री राम मंदिर परिसर में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, वाणिज्यिक कर(आबकारी), श्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक  लखन लाल देवांगन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मंदिर समिति के सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

राम नवमी में मंदिर समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की मांग पर मंत्री श्री देवांगन ने अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की थी। भवन के निर्माण पूर्ण होने के पश्चात शनिवार को इसका विधिवत लोकार्पण किया गया। यह भवन मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर  संजू देवी राजपूत ने श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों का विकास समाज को जोड़ने का कार्य करता है। सामुदायिक भवन के निर्माण से मंदिर परिसर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी तथा श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य  हितानंद अग्रवाल, पार्षद  मंगल बंदे,  तरुण राठौर,  चैतन्य मैत्री, भाजपा जिला उपाध्यक्ष  प्रफुल्ल तिवारी, मंडल अध्यक्ष  डीलेन्द्र यादव,  सम्पत यादव,  जय राठौर,  शिव बालक तोमर  अर्चना रूनीझा,  मंजीत कौर, ममता निर्मलकर, रश्मि, केशव चंद्रा, राजेश धिवर,  ज्योति सिंह परिहार, माहेश्वरी गोस्वामी, सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles