WhatsApp का नया अपडेट हुआ जारी, करोड़ों यूजर्स के लिए बदली कई जरूरी चीजें

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):अगर आप भी WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल कंपनी ने यूजर्स के अकाउंट को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए कई नए सिक्योरिटी फीचर्स रोल आउट किए हैं। कंपनी अब यूजर्स को साइन-इन और अकाउंट प्रोटेक्शन पर ज्यादा कंट्रोल ऑफर कर रही है।

नए अपडेट के बाद अब यूजर्स एक से ज्यादा Passkey यूज करने की सुविधा के साथ Two-Step Verification को भी और मजबूत कर सकते हैं। इसके अलावा Android यूजर्स को अनजान नंबर्स से आने वाली कॉल्स के बारे में पहले से ज्यादा डिटेल्स दिखाई देंगी।
एक से ज्यादा Passkey का ऑप्शन
WhatsApp ने अब Passkey फीचर को और बेहतरीन बना दिया है। Passkey की मदद से यूजर्स SMS वेरिफिकेशन कोड डालने की जगह फोन के Fingerprint, Face ID या Screen Lock का यूज करके अपने WhatsApp अकाउंट में दोबारा लॉग इन कर सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि दुनियाभर में एक अरब से ज्यादा लोग WhatsApp के लिए Passkey क्रिएट कर चुके हैं। अब अगर कोई यूजर Android और iPhone दोनों डिवाइस यूज करता है, तो वो अपने अकाउंट के लिए एक से ज्यादा Passkey ऐड कर सकता है।

Passkey सेट करना भी काफी ज्यादा आसान है। इसके लिए आपको पहले WhatsApp में Settings > Account > Passkeys पर जाना होगा। इसके बाद आप अपने फोन में एक Passkey बना सकते हैं।

https://x.com/WABetaInfo/status/2092387820354588733?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2092387820354588733%7Ctwgr%5Ea05c770ef6493b9ca125858a926fbd1d82de02a5%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Ftechnology%2Ftech-news-whatsapp-gets-new-security-features-multiple-passkeys-stronger-twostep-verification-40352473.html

PIN की जगह बना सकेंगे Password

इसके साथ ही WhatsApp ने अब Two-Step Verification को भी पहले के बेहतर बना दिया है। अभी तक यूजर्स को एक्स्ट्रा सेफ्टी के लिए 6 डिजिट का PIN सेट करने का ऑप्शन मिलता था। हालांकि अब नए अपडेट में इसमें भी बदलाव हुआ है।

अब यूजर्स पिन की जगह एक पूरा Password भी बना सकते हैं। इसमें वर्ड, नंबर और Special Characters शामिल हो सकते हैं। लंबा और ज्यादा कॉम्प्लेक्स पासवर्ड होने की वजह से किसी दूसरे शख्स के लिए इसे गेस करना मुश्किल हो सकता है।

Unknown Calls की भी मिलेगी डिटेल्स

इतना ही नहीं WhatsApp अब Android यूजर्स के लिए Unknown Call को भी ज्यादा डिटेल्स के साथ दिखाएगा। अगर किसी ऐसे नंबर से कॉल आ रही है जो यूजर के कॉन्टेक्ट्स में सेव नहीं है, तो WhatsApp कुछ एक्स्ट्रा डिटेल्स दिखा सकता है।

इसमें ये पता चल सकता है कि कॉल करने वाला नंबर किसी दूसरे देश का है या नहीं और क्या यूजर की उस शख्स के साथ कोई Common WhatsApp Group में है या नहीं। इसका मतलब है कि इस जानकारी से यूजर्स को कॉल रिसीव करने से पहले अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी कि सामने वाला शख्स कौन हो सकता है और कॉल उठानी जरूरी है या नहीं।

Related Articles