हरदीबाजार में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, बर्तन धो रही गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत

- Advertisement -

 

कोरबा@M4S:हरदीबाजार थाना अंतर्गत ग्राम मुड़ापार (बाजारपारा) में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया बलौदा मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे एक लापरवाह ट्रेलर चालक ने रांग साइड से आकर एक रिहायशी मकान में वाहन घुसा दिया इस हादसे की चपेट में आने से घर के आंगन में काम कर रही 25 वर्षीय महिला शशि बाई सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई ।

घटना का विवरण

​जानकारी के अनुसार मुड़ापार निवासी भोलाराम सूर्यवंशी की बड़ी बहू शशि बाई सूर्यवंशी पति गजपाल सूर्यवंशी दोपहर लगभग 3 बजे घर के आंगन में बर्तन धो रही थी इसी दौरान बलौदा की ओर से आ रहे ट्रेलर क्रमांक: CG 10 BP 5301 के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए सीधे गजपाल सूर्यवंशी के घर में टक्कर मार दी ।

हृदयविदारक पहलू

01. ​गर्भवती थी मृतका:- बताया जा रहा है कि मृतका शशि बाई गर्भवती थी ।
02. ​बाल-बाल बचे मासूम:- घटना के वक्त मृतका के दो छोटे बच्चे भी आंगन में खेल रहे थे जो इस हादसे में बाल-बाल बच गए ।
03. ​मजदूरी करता है पति:- मृतका का पति गजपाल सूर्यवंशी पेशे से ड्राइवर है जो परिवार के भरण-पोषण के लिए बाहर गया हुआ था ।

​प्रशासनिक कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय आक्रोश को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है मौके पर हरदीबाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना, कुसमुंडा व दीपका थाना प्रभारी दर्री सीएसपी और तहसीलदार अभिजीत राजभानु सहित प्रशासनिक अमला पहुंच चुका है ।

​पुलिस ने शव को पंचनामा के लिए भेज दिया है और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है ।

सड़क सुरक्षा और रिहायशी इलाकों में भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश न लगना ऐसी दुखद घटनाओं का मुख्य कारण बन रहा है प्रशासन को इस दिशा में कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है ।

Related Articles