कोरबा@M4S:हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ इकाई एसईसीएल बिलासपुर के गेवरा एवं दीपका क्षेत्र द्वारा एक भव्य और ऊर्जावान तिरंगा रैली का आयोजन किया गया इस रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त बनाना था ।
रैली का शुभारंभ और मार्ग
रैली का विधिवत शुभारंभ इकाई प्रभारी रघुबीर नरेन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया देशभक्ति के जयघोष के साथ यह तिरंगा रैली सीआईएसएफ इकाई लाइन गेवरा से प्रारंभ हुई विजयनगर ग्राम से होकर गुजरते हुए रैली वापस गेवरा इकाई लाइन पहुँची जहाँ इसका सफल समापन हुआ ।

रैली की मुख्य विशेषताएँ
०१. विशाल सहभागिता:- रैली में सीआईएसएफ के बड़ी संख्या में जवानों और अधिकारियों ने अत्यंत उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया ।
०२. जन-जागरूकता:- हाथों में लहराता तिरंगा लेकर जवानों ने ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों को अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया ।
०३. ग्रामीणों का उत्साह:- विजयनगर और आसपास के ग्रामीणों ने रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने और राष्ट्रप्रेम के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया ।
सीआईएसएफ इकाई प्रभारी रघुबीर नरेन ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है सीआईएसएफ हमेशा से ही देश की सुरक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता अखंडता और जन-जागरूकता से जुड़े अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है ।


















