अप्रैल में होगी हीट वेव की स्थिति, पारा पहुंच सकता है 44 डिग्री तक  एकाएक तापमान बढ़ने से हीट स्ट्रोक की आशंका

- Advertisement -

कोरबा@M4S:पूरा मार्च माह ठण्डा-गरम करके निकल गया, लेकिन अब अप्रैल माह से पारा बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पहले सप्ताह में पारा 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा। जिससे हीट वेव चलने की संभावना है, क्योंकि एकाएक तापमान में वृद्धि होने पर लोगों के दैनिक जीवनचर्या पर असर पड़ेगा। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना बंद हो जायेगा।
होली त्योहार के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होती है। इस बार मार्च में माह में पहले सप्ताह में त्योहार हो गया था, जिससे कि यह माह ठण्डा-गरम के फेर में निकल गया, कभी मौसम ठण्डा तो कभी पारा 39 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन अब अप्रैल माह में मौसम का पारा 44 डिग्री
तक पहुंचने वाला है। जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है। तापमान बढ़ने के कारण हीट वेव की स्थिति निर्मित हो सकती है।

हीट स्ट्रोक के लक्षण
कारण: तेज धूप में लंबे समय तक रहना, ज्यादा गर्म और उमस भरा मौसम, पानी की कमी, ज्यादा मेहनत या व्यायाम
लक्षण: बहुत तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, त्वचा लाल एवं रूखी होना, उल्टी या मतली, तेज धड़कन, बेहोशी या भ्रम
प्राथमिक उपचार:- मरीज को तुरंत ठंडी जगह पर ले जाएं, शरीर को ठण्डा करें, पानी या ओआरएस दें।
बचाव धूप में निकलते समय सिर को ढंके, खूब पानी पीये, दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप से बचे, हल्के और ढीले कपड़े पहने

घरो में चलने लगे एसी-कूलर
गर्मी के कारण लोगों के घरों में एसी कूलर चलने लगे हैं। जिससे कि गर्मी से राहत मिल सके। कई लोग गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय पदार्थों का सेवन करने लगे हैं। इसके अलावा बाजार में आए पानीदार फल का उपयोग भी करने लगे हैं।

Related Articles