GST REFORMS:जीएसटी स्लैब में बदलाव से राज्यों को होगा 14.10 लाख करोड़ का फायदा; SBI का बड़ा दावा

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी): देश में जीएसटी (GST reforms) ढांचे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार चार स्लैब (5, 12, 18 और 28%) की जगह केवल दो स्लैब 5% और 18% करने की तैयारी में है। लग्जरी और हानिकारक सामानों पर पहले की तरह अतिरिक्त सेस (1% से 290% तक) लगता रहेगा।

इस बदलाव को लेकर एसबीआई रिसर्च (SBI Research) की ताज़ा रिपोर्ट कहती है कि राज्यों को इसमें बड़ा फायदा (state revenue gains) होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष (2025-26) में राज्यों को कुल 14.10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा हो सकता है। इसमें 10 लाख करोड़ राज्यों के SGST से आएंगे और करीब 4.1 लाख करोड़ रुपए केंद्र से डिवोल्यूशन के जरिए मिलेंगे।

Related Articles