महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, प्लेसमेंट कैंप 31 मार्च तक, 20 पदों पर होगी भर्ती

- Advertisement -

जिले की विवाहित स्नातक उत्तीर्ण महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।

रायपुर@M4S: Job Alert: जिले की विवाहित स्नातक उत्तीर्ण महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह रोजगार कैंप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा रोजगार कार्याल, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। उक्त कैंप में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक इच्छुक महिलाएं आकर आवेदन कर सकती हैं। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड रायपुर द्वारा लाइफ प्लानिंग आफिसर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आयुसीमा 30 से 45 वर्ष तक की रखी गई है। वहीं, चयनित महिलाओं को 10 से 20 हजार रुपये वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी।

 

 

Related Articles